Bharti Singh baby news: दूसरी बार मां बनीं भारती सिंह, घर में फिर गूंजी किलकारी

2 Min Read

Bharti Singh baby news

मुंबई, एजेंसियां। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती सिंह ने शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को दूसरे बेटे को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के सामने आते ही फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर कपल को लगातार बधाइयां दे रहे हैं। 41 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनीं भारती को लेकर लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं, जिस पर अब विराम लग गया है।

अचानक अस्पताल पहुंची थीं भारती

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह भारती को ‘लाफ्टर शेफ’ शो की शूटिंग के लिए जाना था, लेकिन तभी उनका वॉटर बैग फट गया। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। हालांकि, अब तक भारती और हर्ष ने इस खुशखबरी को लेकर सोशल मीडिया पर कोई आधिकारिक पोस्ट साझा नहीं की है।

बेटी की थी इच्छा, फिर भी खुशी से झूमे फैंस

भारती सिंह ने कई इंटरव्यू में यह इच्छा जाहिर की थी कि वह दूसरी बार बेटी चाहती हैं। हालांकि इस बार फिर बेटे का जन्म हुआ, लेकिन फैंस के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सोशल मीडिया पर लोग कपल को बधाई देते हुए उनके परिवार के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

2017 में हुई थी शादी, 2022 में बने थे पहली बार माता-पिता

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने कई साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2017 में शादी की थी। साल 2022 में कपल ने अपने पहले बेटे का स्वागत किया था, जिसका नाम लक्ष्य रखा गया, लेकिन प्यार से उसे ‘गोला’ कहा जाता है। अब गोला को एक छोटा भाई मिल गया है और भारती-हर्ष दो बच्चों के माता-पिता बन गए हैं।फैंस को अब बेसब्री से इंतजार है कि कपल कब अपने नए मेहमान की पहली झलक और आधिकारिक घोषणा साझा करेगा।

Share This Article