Baahubali: The Epic:
मुंबई, एजेंसियां। एसएस राजामौली ने “बाहुबली: द एपिक” का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म बाहुबली: द बिगनिंग (2015) और बाहुबली 2: द कंक्लूजन (2017) का कोलाब और नया संस्करण है। इसमें दोनों फिल्मों के चुनिंदा सीन को नए अंदाज में पेश किया गया है और कुछ बदलाव भी जोड़े गए हैं, जिससे दर्शकों को नया अनुभव मिलेगा।
यह प्रोजेक्ट बाहुबली: द बिगनिंग की 10वीं वर्षगांठ के अवसर पर पेश किया गया है। इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया था और यह फिल्म भारतीय सिनेमा में भव्यता का नया मानक बनी थी।

बाहुबली 2 साल 2017 में दुनिया भर में 9,000 से ज्यादा स्क्रीन पर रिलीज हुई थी और इसने 1,800 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी, जिससे यह उस समय तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई। अब “बाहुबली: द एपिक” के साथ राजामौली दर्शकों को फिर से माहिष्मति की दुनिया में ले जाने वाले हैं। यह फिल्म पुरानी यादें ताजा करेगी और नई पीढ़ी को बाहुबली की गाथा दिखाएगी। रिलीज डेट: 31 अक्टूबर 2025
इसे भी पढ़ें
Satish Shah passes away: हंसी के महारथी सतीश शाह नहीं रहे, 74 साल की उम्र में कहा अलविदा








