Avatar: Fire and Ash poster released
मुंबई, एजेंसियां। हॉलीवुड की हिट फिल्म अवतार के फैंस के लिए एक बड़ी खबर आई है। फिल्म के तीसरे पार्ट अवतार: फायर एंड ऐश का नया पोस्टर जारी कर दिया गया है, और साथ ही फिल्म को लेकर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट भी सामने आई है।
19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज:
जेम्स कैमरून की यह बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के इस नए पोस्टर में एक नए विलेन, वरंग, की झलक दिखाई गई है, जो कहानी में एक नया मोड़ लाएगा।
नए विलेन ‘वरंग’ की एंट्री
फिल्म में वरंग का किरदार अभिनेता ऊना चैपलिन निभाएंगे। मेकर्स ने पोस्टर के साथ जानकारी दी है कि वरंग मंगक्वान कबीले की नेता है, जो पेंडोरा के खतरनाक ज्वालामुखी क्षेत्र में रहती है। वरंग का किरदार फिल्म को और भी रोमांचक और चुनौतीपूर्ण बनाने वाला है।

ट्रेलर की रिलीज डेट
साथ ही, फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स के साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिससे दर्शकों को फिल्म की झलक देखने का मौका मिलेगा।
जेम्स कैमरून का बयान
फिल्म के निर्देशक जेम्स कैमरून ने हाल ही में एम्पायर से बातचीत में बताया कि इस बार कहानी में नया मोड़ आएगा। वरंग के किरदार के जरिए यह दिखाया जाएगा कि सभी इंसान बुरे नहीं होते और सभी नावी भी अच्छे नहीं होते। वरंग उन लोगों की नेता है जिन्होंने जीवन की कठिनाइयों का सामना किया है, और अब वह किसी भी कीमत पर अपनी कबीले की रक्षा के लिए कुछ भी कर सकती है।
इसे भी पढ़ें







