Avatar: Fire and Ash: फायर एंड ऐश’ पर रिलीज़ के पहले धमाकेदार रिव्यू, पेंडोरा की भव्य वापसी से दीवाने हुए फैंस

2 Min Read

Avatar: Fire and Ash:

मुंबई, एजेंसियां। जेम्स कैमरून की फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ 19 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इससे पहले दुनिया भर में इसके प्रीमियर हो चुके हैं। शुरुआती स्क्रीनिंग के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं, जिन्हें देखकर साफ़ है कि दर्शक पेंडोरा की दुनिया में वापसी से बेहद उत्साहित हैं।

एक्स पर शानदार प्रतिक्रिया:

फिल्म को एक्स पर अब तक शानदार प्रतिक्रिया मिली है। कई लोगों ने इसे साल की सबसे बड़ी सिनेमाई फिल्म बताया है। एक फैन ने लिखा कि यह अब तक की सबसे बेहतरीन ‘अवतार’ फिल्म है, जबकि दूसरे ने कहा कि इसकी दिल को छू लेने वाली कहानी, जबरदस्त एक्शन और शानदार दृश्य इसे खास बनाते हैं।

कई दर्शक यह भी कह रहे हैं कि जेम्स कैमरून ने फिर साबित कर दिया है कि बड़े पर्दे की असली ताकत क्या होती है। उनका मानना है कि यह फिल्म केवल आईमैक्स 3D में देखनी चाहिए, क्योंकि वहीं इसका असली अनुभव मिलता है।

Avatar:

फिल्म की नई खलनायिका ऊना चैपलिन भी दर्शकों के बीच चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। फैंस उन्हें इस साल की सबसे दमदार और प्रभावशाली विलेन बता रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के एक्शन सीन्स को भी खूब सराहा जा रहा है, जिन्हें दर्शक दिमाग उड़ाने वाला अनुभव बता रहे हैं। कुल मिलाकर, फैंस का मानना है कि यह फिल्म भावनाओं, एक्शन और खूबसूरत विजुअल्स का शानदार मिश्रण है। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ भारत में 19 दिसंबर 2025 को अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज होगी। दर्शकों का कहना है कि पेंडोरा की दुनिया में यह सबसे धमाकेदार वापसी है।

Share This Article