Rise & Fall: अर्जुन बिजलानी ने जीता ‘Rise & Fall’ का खिताब, जानें कौन बने रनरअप

2 Min Read

Rise & Fall:

मुंबई, एजेंसियां। ओटीटी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का ग्रैंड फिनाले 17 अक्टूबर को प्रसारित हुआ, जिसमें अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इस शो को अशनीर ग्रोवर ने होस्ट किया और फिनाले एपिसोड MX प्लेयर और सोनी टीवी पर स्ट्रीम किया गया। शो की शुरुआत 6 सितंबर को हुई थी और प्रतियोगियों को कई चुनौतीपूर्ण टास्क्स और उतार-चढ़ाव से गुजरना पड़ा।

अर्जुन बिजलानी की जीत और पुरस्कार राशि:

अर्जुन ने शो की शुरुआत एक कार्यकर्ता (वर्कर) के रूप में की थी, लेकिन लगातार अपनी रणनीति, धैर्य और निरंतरता के बल पर उन्होंने रूलर की भूमिका तक का सफर तय किया। उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें 28 लाख 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दिलाई। जीत के बाद अर्जुन ने कहा, “राइज एंड फॉल ने सिखाया कि हर गिरावट आगे बढ़ने की दिशा में एक कदम है। यह सफर आसान नहीं था, हर दिन नई चुनौती और सबक लेकर आया।”

Rise & Fall:

रनरअप और प्रतियोगियों का प्रदर्शन:

फिनाले में आरुष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप रहे। आरुष ने अधिकांश समय बेसमेंट में बिताया, लेकिन लगातार टास्क जीतते हुए फिनाले तक पहुंचे। वहीं अरबाज ने पेंटहाउस से शुरुआत की और कई उतार-चढ़ाव के बाद शीर्ष पर लौटने में सफलता पाई।

शीर्ष छह प्रतियोगी:

फिनाले सप्ताह में शीर्ष छह प्रतियोगियों में अर्जुन बिजलानी, आरुष भोला, अरबाज पटेल, धनश्री वर्मा, नयनदीप रक्षित और आकृति नेगी शामिल थे। शो के अनोखे फॉर्मेट में वर्कर और रूलर की भूमिकाओं का लगातार परिवर्तन और प्रतियोगियों की रणनीतिक खेल ने इसे बेहद रोचक बनाया।

अर्जुन ने अंत में कहा, “हर खिलाड़ी का शुक्रिया, जिनसे मैंने हंसी, प्रतिस्पर्धा और दोस्ती का अनुभव किया। आप सभी मेरी जीत का हिस्सा हैं।

इसे भी पढ़ें

The Taj Story: मंदिर या मकबरा? परेश रावल की फिल्म ‘द ताज स्टोरी’ में खुलेंगे ताज महल के रहस्य


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं