Arijit singh kolkata concert
कोलकाता, एजेंसियां। प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद सिंगर अरिजीत सिंह ने रविवार को कोलकाता में लाइव परफॉर्मेंस दी। उन्होंने नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुए लाइव कॉन्सर्ट में सितार वादक अनुष्का शंकर के साथ परफॉर्म किया।
प्लेबैंक सिंगिंग छोड़ने के बाद पहल परफर्मेंस
कॉन्सर्ट में परकशनिस्ट बिक्रम घोष भी मंच पर मौजूद थे। इसे अरिजीत की प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के ऐलान के बाद पहली पब्लिक परफॉर्मेंस माना जा रहा है।
कॉन्सर्ट के दौरान अरिजीत ने बंगाली क्लासिक ‘माया भोरा राती’ गाया, जिसे मूल रूप से लक्ष्मी शंकर ने आवाज दी थी और पंडित रवि शंकर ने कंपोज किया था। अनुष्का शंकर ने जब उन्हें मंच पर इंट्रोड्यूस किया, तो अरिजीत इमोशनल हो गए और कहा कि वह काफी नर्वस हैं। साथ ही उन्होंने उन्हें बुलाने के लिए धन्यवाद दिया।
‘ट्रेसेस ऑफ यू’ का डुएट परफॉर्म किया
इसके बाद अरिजीत और अनुष्का ने ‘ट्रेसेस ऑफ यू’ का डुएट परफॉर्म किया। यह गाना अनुष्का शंकर द्वारा कंपोज किया गया है और इसे मूल रूप से नोरा जोन्स ने गाया था।
बता दें कि 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह अब कोई नया प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट नहीं लेंगे।
सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा था, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।

















