Apne 2:
मुंबई, एजेंसियां। निर्देशक अनिल शर्मा ने फिल्म ‘अपने 2’ को लेकर बड़ी अपडेट दी है। 2007 में आई सुपरहिट फिल्म ‘अपने’ के अगले पार्ट की स्क्रिप्ट पूरी हो चुकी है और धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल तीनों इस फिल्म में फिर से साथ नजर आएंगे। अनिल शर्मा ने बताया कि तीनों को एक साथ काम करने के लिए मनाना मुश्किल नहीं था क्योंकि वे इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। धर्मेंद्र ने कहानी सुनकर भावुक हो गए थे, जबकि बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनते ही उन्हें गले लगा लिया। सनी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए तुरंत तैयार हो गए।
‘अपने 2’
अनिल शर्मा ने देओल परिवार के साथ अपने गहरे रिश्ते की बात भी कही और बताया कि वे एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं और प्यार भरा रिश्ता है। हालांकि ‘अपने 2’ की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है, लेकिन इसके आने की उम्मीद जताई जा रही है। अनिल शर्मा ने यह भी कहा कि ‘अपने 2’ उनकी अगली फिल्म नहीं होगी, क्योंकि वे कई स्क्रिप्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘गदर 3’ को भी कंफर्म किया है, जो जल्द ही बन सकती है। ‘अपने 2’ के जरिए फैन्स को फिर से देओल परिवार की दमदार एक्टिंग और शानदार कहानी देखने को मिलेगी।
इसे भी पढ़ें
Bobby Deol: बॉबी देओल की YRF स्पाई यूनिवर्स में एंट्री, ‘अल्फा’ में निभाएंगे विलेन का दमदार रोल







