Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा 7 साल बाद करेंगी कमबैक! नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है ‘चकदा एक्सप्रेस’

2 Min Read

Anushka Sharma:

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सात साल बाद पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। खबर है कि उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की जिंदगी पर आधारित है।‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग 2022 में पूरी हो चुकी थी और इसे 2023 में रिलीज किया जाना था, लेकिन फिल्म किसी वजह से अटक गई। अनुष्का पिछली बार 2018 की फिल्म ‘जीरो’ में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट नहीं किया।

‘मिड-डे’ की रिपोर्ट के मुताबिक:

हाल ही में भारतीय महिला टीम की विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद मेकर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप अधिकारियों को चिट्ठी लिखी है, जिसमें फिल्म को रिलीज करने का आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, “हमने नेटफ्लिक्स से निवेदन किया है कि वह विवादों से ऊपर उठकर इस फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने दें, क्योंकि झूलन जैसी दिग्गज खिलाड़ी पर बनी बायोपिक देखने योग्य है।”

रिपोर्ट में यह भी दावा किया:

रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया कि फिल्म पहले इसलिए रिलीज नहीं हो सकी क्योंकि नेटफ्लिक्स प्रमुखों को इसका फाइनल वर्ज़न पसंद नहीं आया और प्रोडक्शन हाउस का बजट खत्म हो गया था। हालांकि अब महिला क्रिकेट टीम की उपलब्धियों के बाद फिल्म को दोबारा रिलीज करने पर विचार किया जा रहा है।फिल्म के राइट्स अभी भी नेटफ्लिक्स के पास हैं, और उम्मीद है कि नवंबर 2025 में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। फिलहाल अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली और बच्चों के साथ लंदन में रह रही हैं और बीच-बीच में भारत आती-जाती रहती हैं।

इसे भी पढ़ें

Vijay Rashmika love story: रश्मिका मंदाना विजय देवरकोंडा से ही करेंगी शादी, बोलीं – “मैं उनके लिए गोली खाने तक तैयार हूं”


Share This Article