Amrapali Dubey: आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी: भोजपुरी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच पर क्या बोलीं?

2 Min Read

Amrapali Dubey:

लखनऊ, एजेंसियां। भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने कास्टिंग काउच को लेकर अपनी स्पष्ट राय दी है। 2018 में मीटू कैंपेन के बाद कास्टिंग काउच पर बहस फिर से जोर पकड़ गई थी। आम्रपाली से सवाल पूछा गया कि क्या भोजपुरी इंडस्ट्री में भी ऐसा होता है। उनका जवाब बेहद सीधे और सशक्त रहा।

Amrapali Dubey: आम्रपाली ने कहा

आम्रपाली ने कहा, “असल में जिसके साथ ऐसा होता है, वो ही बता पाता है। मेरी दिक्कत हमेशा से यही रही कि मैं सीधे मुंह पर जवाब देने वाली रही हूं और किसी ने मुझसे बात ही नहीं की। इसलिए मेरे साथ कभी ऐसा नहीं हुआ।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगर कोई कलाकार के साथ गलत हरकत करता है, तो उन्हें डरने की जरूरत नहीं, बल्कि मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, “काम तो होता रहेगा, लेकिन अगर कोई आपकी इज़्ज़त या अस्तित्व को खत्म करने की कोशिश करता है, तो झुकना नहीं चाहिए। मैं इंडस्ट्री में लंबे समय से हूं, लेकिन किसी ने मेरे सामने कभी ऐसी डिमांड नहीं रखी, क्योंकि वे जानते हैं कि मैं तुरंत जवाब दूंगी। यही रवैया हर महिला को अपनाना चाहिए।”

Amrapali Dubey: आम्रपाली ने महिलाओं को सशक्त बनने सलाह दी

आम्रपाली ने महिलाओं को सशक्त बनने और अपने लिए खड़े होने की सलाह दी। उनका मानना है कि न केवल फिल्म इंडस्ट्री, बल्कि हर जगह महिलाओं को अपने हक के लिए खड़ा होना चाहिए। यदि कोई गलत हरकत करता है, तो तुरंत उसका सामना करना चाहिए, बाद में कानूनी कार्रवाई या बचाव हो सकता है।आम्रपाली दुबे का यह बयान न केवल भोजपुरी इंडस्ट्री की महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, बल्कि यह संदेश देता है कि सशक्त महिलाओं को कभी डरना नहीं चाहिए और अपने हक के लिए आवाज उठानी चाहिए।

इसे भी पढ़े

Nick Jonas Birthday: बचपन के स्टार से ग्लोबल आइकॉन, Nick Jonas की अनकही कहानी


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं