Bigg Boss 19: अमाल मलिक ने बिग बॉस में की नई शुरुआत, अरमान बोले- ‘थोड़ी मस्ती करके वापस आएंगे’

3 Min Read

Bigg Boss 19:

leadनई दिल्ली, एजेंसियां। रियलिटी शो बिग बॉस 19 में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने धमाकेदार एंट्री की है। शो के शुरू होते ही अमाल की एंट्री ने फैंस में उत्साह भर दिया है। बिग बॉस हाउस में अपनी मस्ती और खुलापन दिखा रहे अमाल के इस फैसले पर उनके छोटे भाई और मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अरमान मलिक का रिएक्शन:

जब एक फैन ने अरमान से पूछा कि क्या वे अमाल के बिग बॉस में शामिल होने के फैसले का समर्थन करते हैं, तो उन्होंने कहा, “जाहिर है, मैं इसके पक्ष में कभी नहीं था, लेकिन अब अमाल भाई साहब को कौन समझाए। खैर, बोर्डिंग स्कूल समझकर कुछ दिन मस्ती करके आ जाएंगे वापस। बहुत गाने पेंडिंग हैं।” एक अन्य सवाल पर अरमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, “सिर्फ ये देखने के लिए कि अब अमाल क्या मस्ती करने वाले हैं।”

अमाल और अरमान के बीच प्यार:

अरमान ने सोशल मीडिया पर अमाल का एक पोस्ट भी री-पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था – “जीत के आना शेर खान।” यह दिखाता है कि दोनों भाइयों के बीच गहरा प्यार और सपोर्ट है।

अमाल ने बताया परिवार से दूरी का कारण:

पहले ही एपिसोड में अमाल ने खुलासा किया कि उन्होंने पहले एक वायरल पोस्ट के जरिए परिवार से अपने रिश्ते तोड़ने की बात कही थी। उन्होंने बताया, “मैं डिप्रेशन में था और उसी में फैमिली से दूरी बन गई। एक आइडेंटिटी क्राइसिस महसूस हो रही थी। गाने तो मैं बना रहा था, लेकिन किसी ने पूछना भी जरूरी नहीं समझा।” अमाल ने अरमान के साथ अपने खास रिश्ते का भी जिक्र किया और कहा कि अरमान ने कभी उन्हें स्टार या छोटे भाई का फर्क महसूस नहीं होने दिया।

बिग बॉस हाउस में मस्ती:

अमाल के बिग बॉस के प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसमें वे हाउस में मौजूद कंटेस्टेंट्स के साथ मज़ाक करते और अपने खुलासे करते दिखे। उनके फैंस को उनके इस नए अंदाज का बेसब्री से इंतजार है।

इसे भी पढ़ें

KBC-17: KBC में 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर आदित्य कुमार बने पहले करोड़पति


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं