Ahan Shetty: ‘क्वालिटी ही याद रहती है’- बॉर्डर 2 के सफलता के बाद अहान शेट्टी का बड़ा बयान

3 Min Read

Ahan Shetty

मुंबई, एजेंसियां। फिल्म Border 2 की सफलता के बाद अभिनेता Ahan Shetty ने अपने करियर, संघर्ष और पिता से तुलना को लेकर खुलकर बात की है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अहान ने बताया कि स्टार किड होने के टैग और लगातार तुलना ने उन्हें मानसिक रूप से मजबूत बनाया है।अहान, दिग्गज अभिनेता Suniel Shetty के बेटे हैं। सुनील शेट्टी 90 के दशक में एक्शन हीरो के रूप में मशहूर रहे और आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। ऐसे में बेटे के तौर पर अहान की तुलना पिता से होना स्वाभाविक है।

तुलना से होती थी खीझ

अहान ने स्वीकार किया कि शुरुआत में तुलना उन्हें परेशान करती थी। उन्होंने कहा, “पहले इसका असर पड़ता था, कभी-कभी अब भी पड़ता है। लेकिन मुझे समझ आ गया है कि लोग क्या सोचते हैं, उस पर मेरा नियंत्रण नहीं है। मैं सिर्फ अपनी मेहनत को नियंत्रित कर सकता हूं।”उन्होंने बताया कि स्टार किड टैग से लड़ने के बजाय उन्होंने खुद को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया। “अगर लोग मुझे इतनी बारीकी से परखेंगे, तो मुझे उन्हें कुछ ऐसा देना होगा जिसे वे परख सकें,” अहान ने कहा।

चार साल का लंबा इंतजार

अहान ने 2021 में फिल्म Tadap से डेब्यू किया था, जिसमें उनके साथ तारा सुतारिया नजर आई थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद अहान को लंबे समय तक अच्छे प्रोजेक्ट का इंतजार करना पड़ा।उन्होंने बताया कि फिल्मों के बीच चार साल का अंतराल उनके लिए सीख से भरा रहा। “लोग जल्दी भूल जाते हैं, लेकिन गुणवत्ता को कभी नहीं भूलते। मैं जल्दबाजी में फिल्म साइन करके भुला दिया जाना नहीं चाहता। बेहतर है इंतजार करूं और कुछ यादगार करूं,” उन्होंने कहा।

बॉर्डर 2 से मिली नई पहचान

‘बॉर्डर 2’ में दमदार भूमिका निभाने के बाद अहान को दर्शकों और समीक्षकों से सराहना मिली। इस फिल्म ने उनके करियर को नई दिशा दी है।अहान का मानना है कि संघर्ष हर कलाकार के सफर का हिस्सा है। उनका फोकस अब सिर्फ अच्छे कंटेंट और मजबूत किरदारों पर है, ताकि वे अपनी अलग पहचान बना सकें सिर्फ किसी स्टार के बेटे के रूप में नहीं, बल्कि एक अभिनेता के तौर पर।

Share This Article