Nafisa Ali:
नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर अभिनेत्री और सोशल वर्कर नफीसा अली ने अपने स्वास्थ्य की स्थिति के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की है। मंगलवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्क्रीनशॉट नोट पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी बीमारी के कारण सर्जरी संभव नहीं है और इसलिए उन्हें फिर से कीमोथेरेपी शुरू करनी पड़ रही है।
Nafisa Ali: नफीसा ने अपने नोट में लिखा
नफीसा ने अपने नोट में लिखा, “एक दिन मेरे बच्चों ने पूछा, ‘जब आप नहीं रहेंगी, तो हम किसके पास जाएंगे?’ मैंने कहा, ‘एक-दूसरे का सहारा लो। मेरा सबसे बड़ा उपहार यही है, भाई-बहन, जो एक ही प्यार और यादें साझा करते हैं। एक-दूसरे की रक्षा करो, और याद रखो। आपका रिश्ता जीवन की किसी भी चुनौती से मजबूत है।'”
इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में कहा, “आज से मेरे सफर का नया अध्याय शुरू। कल मेरा पीईटी स्कैन हुआ… सर्जरी संभव नहीं, इसलिए फिर से कीमोथेरेपी। विश्वास करें, मुझे जिंदगी से प्यार है।”
Nafisa Ali: नफीसा अली का फिल्मी सफर
कोलकाता की रहने वाली नफीसा अली ने 1976 में मिस इंडिया का खिताब जीता और मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 1979 में फिल्म ‘जुनून’ से अभिनय की शुरुआत की और इसके बाद ‘मेजर साहब’, ‘बेवफा’, ‘लाइफ इन अ मेट्रो’, ‘गुजारिश’, ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में नजर आईं। साउथ इंडस्ट्री की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया है।
Nafisa Ali: नफीसा आखिरी बार फिल्म
नफीसा आखिरी बार फिल्म ‘ऊंचाई’ में दिखाई दीं, जिसमें अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी और परिणीति चोपड़ा जैसे स्टार्स थे। सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय नफीसा ने बच्चों और गरीबों की भलाई के लिए कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। उन्होंने कर्नल रविंद्र सिंह सोढ़ी से शादी की और दो बच्चों की परवरिश की, जिसके कारण कई बार उन्होंने करियर में ब्रेक लिया।इस पोस्ट के माध्यम से नफीसा ने अपने फैंस और जनता को हिम्मत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण की प्रेरणा दी है।
इसे भी पढ़ें
