Dhurandhar: धुरंधर के हिट सॉन्ग FA9LA पर डांस कर टीवी एक्ट्रेस ने फैंस से पूछा आखिर इसका मतलब क्या है?

2 Min Read

Dhurandhar

मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर के सुपरहिट गाने ‘रहमान डकैत (FA9LA)’ पर उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह रही कि डांस करते हुए रुपाली ने फैंस से एक दिलचस्प सवाल भी पूछ लिया आखिर FA9LA का मतलब क्या है?

इंस्टाग्राम अकाउंट डांस का वीडियो का शेयर किया

रुपाली गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने पर डांस करते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिल्म में अक्षय खन्ना के किरदार ‘रहमान डकैत’ के सिग्नेचर स्टेप्स को फॉलो करती नजर आईं। इस गाने से उनका खास जुड़ाव भी है, क्योंकि इसे उनके भाई और जाने-माने बॉलीवुड कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने कोरियोग्राफ किया है।

वीडियो के साथ रुपाली ने लिखा कि यह गाना पूरे दिन उनके दिमाग में घूमता रहा। उन्होंने फैंस से पूछा कि FA9LA शब्द का सही उच्चारण क्या है और इसका असली मतलब क्या होता है। दरअसल, गाने में अरबी लिरिक्स और म्यूजिक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी वजह से यह शब्द दर्शकों के लिए रहस्यमय बना हुआ है।

क्या है मामला?

गौरतलब है कि फिल्म धुरंधर ने रिलीज के महज 22 दिनों में दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसके गाने भी लगातार सोशल मीडिया ट्रेंड्स में बने हुए हैं। ‘रहमान डकैत’ और ‘नैना लड़ांवा’ जैसे गानों को दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिल रहा है।विजय गांगुली ने हाल ही में ‘नैना लड़ांवा’ गाने पर अपनी बुजुर्ग मां के साथ डांस वीडियो भी शेयर किया था, जिसे सोशल मीडिया पर खूब सराहा गया। इस गाने पर शिल्पा शेट्टी समेत कई सेलेब्स भी डांस कर चुके हैं। रुपाली गांगुली का यह वीडियो भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है और लोग मजेदार अंदाज में FA9LA के मतलब पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Share This Article