Emmy Award:
नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो एमी अवॉर्ड्स 2025 14 सितंबर को लॉस एंजेल्स के पीकॉक थिएटर में आयोजित हुआ। यह शाम ग्लैमर, टैलेंट और मनोरंजन से भरपूर रही। रेड कार्पेट पर सितारों की एंट्री, मंच पर शानदार परफॉर्मेंस और विजेताओं की मुस्कान ने इसे यादगार बना दिया। भारत में इसका प्रसारण 15 सितंबर को किया गया। इस साल का शो ‘द पिट’, ‘सेवरेंस’ और ‘एडोलसेंस’ के नाम रहा, जिन्होंने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए।
ड्रामा कैटेगरी में
बेस्ट ड्रामा सीरीज़: द पिट
बेस्ट एक्टर (ड्रामा): नोआ वाइल (द पिट)
बेस्ट एक्ट्रेस (ड्रामा): ब्रिट लोअर (सेवरेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: कैथरीन लानासा (द पिट)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: ट्रामेल टिलमैन (सेवरेंस)
लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज़ में
बेस्ट लिमिटेड/एंथोलॉजी सीरीज़: एडोलसेंस
बेस्ट एक्टर: स्टीफ़न ग्राहम (एडोलसेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एरिन डोहर्टी (एडोलसेंस)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: ओवेन कूपर (एडोलसेंस)
बेस्ट राइटिंग: जैक थॉर्न और स्टीफ़न ग्राहम (एडोलसेंस)
कॉमेडी कैटेगरी में
बेस्ट कॉमेडी सीरीज़: द स्टूडियो
बेस्ट एक्ट्रेस (कॉमेडी): जीन स्मार्ट (हैक्स)
बेस्ट एक्टर (कॉमेडी): सेठ रोज़ेन (द स्टूडियो)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: हन्ना इनबिंडर (हैक्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: जेफ़ हिलर (समबडी समव्हेयर)
बेस्ट राइटिंग (कॉमेडी): सेठ रोज़ेन, इवान गोल्डबर्ग, पीटर ह्यूक, एलेक्स और फ्रीडा (द स्टूडियो)
अन्य कैटेगरी में
बेस्ट रियलिटी शो: द ट्रेटर्स
बेस्ट टॉक शो: द लेट शो
विशेष रूप से, एडोलसेंस सीरीज़ के ओवेन कूपर ने 15 साल की उम्र में एमी जीतकर इतिहास रचा। इस अवॉर्ड समारोह ने टीवी की दुनिया में नए टैलेंट और बेहतरीन प्रोडक्शन की मिसाल पेश की।
इसे भी पढ़े
Hera Pheri 3: परेश रावल ने शूटिंग और विवादों को लेकर किया बड़ा खुलासा









