राजमहल,एजेंसियां: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटें राजमहल, दुमका और गोड्डा में 01 जून को मतदान होना है, इसलिए इन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार आज शाम 05 बजे थम जाएगा।
जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग द्वारा अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान के दिन मतगणना केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है।
बूथों पर गर्मी से बचने के लिए पंखा, शेड, नींबू पानी, कुर्सी, चिकित्सा सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाएगा।
तीन सीट पर 52 प्रत्याशी मैदान में
तीनों सीटों पर कुल 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। राजमहल में 14 और गोड्डा-दुमका में 19-19 प्रत्याशी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।
6258 मतदान केंद्रों पर होने वाले चुनाव में 53,23,886 मतदाता इन प्रत्याशियों की किस्मत एक जून को ईवीएम में बंद करेंगे।
राजमहल में पुरुष से ज्यादा महिला मतदाता
राजमहल ऐसा संसदीय क्षेत्र है, जहां पुरुषों की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है।
यहां कुल 17,04,671 मतदाताओं में से 8,51,165 पुरुष मतदाता और 8,53,496 महिला मतदाता हैं।
दुमका में कुल 15,91,061 मतदाता हैं, जिनमें 7,99,045 पुरुष और 7,92,010 महिलाएं हैं।
इसी तरह गोड्डा में कुल 20,28,154 मतदाता हैं, जिनमें 10,50,328 पुरुष और 9,77,809 महिलाएं हैं।
इसे भी पढ़ें