इक्वाडोर, एजेंसियां। अमेरिका के इक्वाडोर स्थित सांता एलेना में एक बार में बर्थडे पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई।
इसमें आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमलावर एक टैक्सी और दो मोटरसाइकिलों में सवार थे।
उन्होंने क्विटो से 185 मील (300 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में चंदुय शहर में बार में गोलीबारी की। मृतकों में पांच पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।
किसी का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। सांता ऐलेना इक्वाडोर के सबसे हिंसक क्षेत्रों में से एक है।
इसका सबसे बड़ा कारण यहां के तीन बंदरगाह हैं, जिनका इस्तेमाल अक्सर ड्रग्स की तस्करी के लिए किया जाता है।
इक्वाडोर में 2023 में 7,600 हत्याएं हुई थीं। 2022 में यह आंकड़ा 4,400 था। इस साल अब तक लगभग 1,875 हत्याएं हुई हैं।
इसे भी पढ़ें