UPSSSC PET Result 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। UPSSSC PET Result 2025 को लेकर परीक्षार्थियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से फैल रही है कि PET परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, लेकिन जब अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक करने पहुचें तो वेबसाइट खुल ही नहीं रही है। कई लोगों को “No Records Found” और “Invalid Registration Number” जैसे मैसेज दिखाई दे रहे हैं।
कैंडिडेट्स की सोशल मीडिया पर नाराज़गी:
वेबसाइट के ठप पड़ने के बाद कैंडिडेट्स सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी और चिंता व्यक्त कर रहे हैं। कई परीक्षार्थियों ने बताया कि साइट बार-बार एरर दिखा रही है और लॉगिन नहीं हो पा रहा है। इसी बीच प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने दावा किया है कि रिजल्ट अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है और सिस्टम अपडेट होने के कारण ऐसी समस्या आ रही है।
यूजर के मुताबिक:
यूजर के मुताबिक, “UPSSSC PET रिजल्ट को लेकर परेशान साथी ध्यान दें, अभी किसी का भी रिजल्ट दिखाई नहीं दे रहा है। वेबसाइट ‘Invalid Registration Number’ या ‘No Records Found’ दिखा रही है। आज दोपहर या शाम तक ऑफिशियल रिजल्ट और नोटिस जारी होगा, तब अभ्यर्थी अपना स्कोर देख सकेंगे।” फिलहाल आयोग की ओर से परिणाम जारी होने को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जा रही है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और समय-समय पर UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in चेक करते रहें। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके PET स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। आयोग द्वारा नोटिस जारी होने की संभावना के कारण वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ गया है, जिसके चलते सर्वर बार-बार डाउन हो रहा है।







