EducationUPSC Mains Result 2025: 2736 उम्मीदवार सफल घोषित, अब इंटरव्यू राउंड की तैयारी

UPSC Mains Result 2025: 2736 उम्मीदवार सफल घोषित, अब इंटरव्यू राउंड की तैयारी

UPSC Mains Result 2025:

नई दिल्ली,एजेंसियां। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (CSE) मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 2736 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, जिन्हें अब अंतिम चरण इंटरव्यू (पर्सनालिटी टेस्ट) में शामिल होने का मौका मिलेगा। सफल अभ्यर्थी अपना परिणाम UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर देख सकते हैं। वेबसाइट पर कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट और अन्य जरूरी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई है।

22 से 31 अगस्त तक हुई थी परीक्षा:

UPSC CSE मेंस परीक्षा का आयोजन इस साल 22 अगस्त से 31 अगस्त 2025 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा दो शिफ्टों में हुई थी सुबह की शिफ्ट 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट 2:30 बजे से 5:30 बजे तक। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 979 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जिनमें IAS, IPS, IFS, और अन्य सिविल सेवाओं के पद शामिल हैं।

रिजल्ट ऐसे करें चेक:

• सबसे पहले UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
• होमपेज पर दिए गए लिंक “UPSC Mains Exam Result 2025” पर क्लिक करें।
• एक PDF फाइल खुलेगी, जिसमें उम्मीदवार अपना नाम या रोल नंबर सर्च कर सकते हैं।
• भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

अब इंटरव्यू राउंड की बारी:

UPSC ने कहा है कि मेंस परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवारों को अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की पर्सनालिटी, निर्णय क्षमता, और प्रशासनिक दृष्टिकोण का मूल्यांकन किया जाएगा। इंटरव्यू का पूरा शेड्यूल और कॉल लेटर जल्द ही UPSC की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल रिजल्ट और ऑल इंडिया रैंकिंग भी वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आधिकारिक वेबसाइट की नियमित रूप से जांच करते रहें ताकि किसी भी अपडेट को मिस न करें।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles