RPSC Assistant Engineer 2024
जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी (मुख्य) परीक्षा-2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षा कार्मिक विभाग के लिए आयोजित की जा रही है और मार्च 2026 में दो दिनों में संपन्न होगी। आयोग के अनुसार, मुख्य परीक्षा 15 और 16 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।
जारी कार्यक्रम के अनुसार
जारी कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा के पहले दिन यानी 15 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक ‘सोशल आस्पेक्ट्स ऑफ इंजीनियरिंग’ विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
वहीं, परीक्षा के दूसरे दिन 16 मार्च को तकनीकी विषयों की परीक्षा ली जाएगी। इस दिन सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के अभ्यर्थियों के लिए प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी, जबकि द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को सलाह
आरपीएससी की ओर से अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य अपडेट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर देखते रहें।











