PSTET 2026
चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। पंजाब स्टेट टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (PSTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2026 तय की गई है।
उम्मीदवार कक्षा I से V के लिए पेपर-I, कक्षा VI से VIII के लिए पेपर-II या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए करेक्शन विंडो 21 फरवरी 2026 को खुलेगी, जिसमें 23 फरवरी 2026 तक बदलाव किए जा सकेंगे।
आवेदन शुल्क
जनरल/OBC:
एक पेपर – ₹1100
दोनों पेपर – ₹2200
SC/ST/PwBD:
एक पेपर – ₹550
दोनों पेपर – ₹1100
पूर्व सैनिकों को शुल्क में छूट दी गई है।
एक बार जमा किया गया शुल्क वापस नहीं होगा।
परीक्षा तिथि
PSTET 2026 की परीक्षा 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
जरूरी दस्तावेज
आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 10वीं का प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर तैयार रखने की सलाह दी गई है। उम्मीदवारों को फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारियां ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है ताकि आवेदन रिजेक्ट न हो।


















