JEE Main 2026: NTA ने जारी की JEE Main 2026 आंसर की, वेबसाइट पर शुरू हुआ ऑब्जेक्शन प्रोसेस

2 Min Read

JEE Main 2026

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 जनवरी सेशन की आंसर की जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया गया है। उम्मीदवार 6 फरवरी तक ऑब्जेक्शन विंडो के माध्यम से अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

JEE Main 2026 के जनवरी सेशन में पेपर-1 की परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं पेपर-2 की परीक्षा 29 जनवरी को आयोजित हुई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब जारी की गई प्रोविजनल आंसर की की मदद से अपने संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। इसके बाद JEE Main 2026 आंसर की लिंक पर क्लिक करें। लॉगिन पेज खुलने पर आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें। लॉगिन करने के बाद आंसर की स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

ऐसे दर्ज करें आपत्ति

अगर किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह वेबसाइट पर उपलब्ध ऑब्जेक्शन विंडो के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवार को संबंधित प्रश्न चुनना होगा, सही उत्तर का समर्थन करने वाले दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवार अपनी आपत्ति सबमिट कर सकते हैं।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द होगा जारी

NTA सभी आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। इसके आधार पर JEE Main 2026 का रिजल्ट घोषित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।

Share This Article
Exit mobile version