NEET PG 2025 Counselling: झारखंड में NEET PG 2025 राज्य कोटा की दूसरी राउंड काउंसलिंग शुरू, 10 से 12 दिसंबर तक आवेदन

3 Min Read

NEET PG 2025 Counselling

रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतिस्पर्धी परीक्षा परिषद (JCEEB) ने NEET PG 2025 के आधार पर राज्य कोटा सीटों के लिए दूसरे राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। दूसरे राउंड में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 10 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सकते हैं। परिषद ने स्पष्ट किया है कि पहले राउंड की राज्य मेरिट सूची में शामिल अभ्यर्थियों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। वे सीधे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग टाइमलाइन

दूसरे राउंड की प्रोविजनल राज्य मेरिट लिस्ट 13 दिसंबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार 14 दिसंबर तक इस सूची पर आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को अंतिम राज्य मेरिट लिस्ट प्रकाशित होगी। 16 से 18 दिसंबर के बीच ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विकल्पों में संशोधन का मौका 19 दिसंबर को मिलेगा।22 दिसंबर को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी होगा। इसके बाद 23 दिसंबर से 28 दिसंबर 2025 तक दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया चलेगी।

फीस संरचना और सुरक्षा राशि

आवेदन शुल्क सामान्य, EWS और BC वर्ग के लिए 1000 रुपये निर्धारित है, जबकि SC, ST और सभी श्रेणी की महिला उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये रखा गया है। काउंसलिंग शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 2000 रुपये और SC, ST व महिला उम्मीदवारों के लिए 1200 रुपये है।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा राशि—

सामान्य/EWS: 30,000 रुपये

SC/ST/OBC/PwD: 15,000 रुपये

निजी मेडिकल कॉलेजों में 2 लाख रुपये तथा डेंटल कॉलेजों में 1 लाख रुपये सुरक्षा के रूप में जमा करने होंगे। स्ट्रे या मॉप-अप राउंड के लिए 50,000 रुपये जमा करना अनिवार्य है।निर्देशों में कहा गया है कि यदि आवंटित सीट पर निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लिया गया, तो सुरक्षा राशि जब्त कर ली जाएगी। वहीं, यदि किसी भी चरण में सीट आवंटित नहीं होती है, तो सुरक्षा राशि वापस कर दी जाएगी।

यह काउंसलिंग प्रक्रिया राज्य में PG मेडिकल सीटों के सुचारू और पारदर्शी आवंटन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Share This Article