NCERT textbook changes 2025:
नई दिल्ली, एजेंसियां। NCERT ने 7वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में कई बदलाव किए हैं। सिलेबस में महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमणों के टॉपिक को बढ़ाया गया है। इससे पहले किताब में गजनवी पर केवल एक पैराग्राफ था। लेकिन, नई किताब में 6 पेजेस का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। इसमें महमूद गजनवी और उससे जुड़े कालखंडों को और ज्यादा डिटेल में बताया गया है। नए सिलेबस की किताबें 2026-27 सेशन में पढ़ाई जा सकती हैं।
गजनवी को गैर-मुस्लिमों का हत्या रा बतायाः
नई किताब Exploring Societies: India and Beyond में लिखा गया है कि, गजनवी ने हिंदू मंदिरों में हमले कर लूटपाट की, इस्लाम धर्म का प्रचार किया और गैर मुस्लिमों की हत्यार की।
पुरानी किताब में इसी टॉपिक पर केवल एक पैराग्राफ था जिसमें बताया गया था कि राजाओं ने बड़े-बड़े मंदिर बनाकर अपनी शक्ति और संसाधनों का प्रदर्शन किया, लेकिन कई विदेशी शासकों ने हमला कर उन मंदिरों को निशाना बनाया जो संपन्न थे। इसमें महमूद गजनवी सबसे प्रमुख था।
मथुरा मंदिर लूट, सोमनाथ मंदिर डिमॉलिश भी नई किताब मेः
नई किताब में ‘गजनवी आक्रमण’ टॉपिक में बॉक्स और पिक्चर के साथ, महमूद के भारत पर 17 हमलों के बारे में डिटेल में बताया गया है। इसमें मथुरा के मंदिर में लूट, कन्नौज के मंदिरों और गुजरात के सोमनाथ मंदिर के डिमॉलिश के बारे में भी बताया गया है।
किताब के अनुसार, ‘अभी जो सोमनाथ मंदिर है। वो 1950 में बनाया गया है। इसका उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने किया था।’







