JSSC Result Update:
रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा का संशोधित अतिरिक्त परिणाम जारी कर दिया है। इस नए परिणाम में कुल 157 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। आयोग ने यह संशोधन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और विभागीय आदेशों के आधार पर किया है। पहले जारी किए गए परिणाम में तकनीकी त्रुटियों और आरक्षण समायोजन से जुड़ी विसंगतियां थीं, जिन्हें सुधारते हुए यह संशोधित रिजल्ट घोषित किया गया।
आयोग के अनुसार:
आयोग ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को पहले अनारक्षित वर्ग में शामिल किया गया था, उन्हें अब J-TET में मिले आरक्षण लाभ के अनुसार उनकी मूल श्रेणी में स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह पारा शिक्षक श्रेणी के उन उम्मीदवारों को भी उनके आरक्षण वर्ग में जोड़ा गया है, जिन्होंने आयु सीमा में छूट ली थी और जिन्हें पहले अनारक्षित में रखा गया था। इन सभी शिफ्टिंग के कारण परिणाम में नया परिवर्तन हुआ है।
JSSC ने स्पष्ट किया:
JSSC ने स्पष्ट किया है कि झारखंड हाईकोर्ट में लंबित बहादुर महतो बनाम राज्य सरकार और डमरूधर साहू केस के अंतिम निर्णय के बाद परिणाम में और संशोधन संभव हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के जिला आवंटन में बदलाव हो सकता है और कुछ उम्मीदवारों की चयन स्थिति पर भी प्रभाव पड़ सकता है। आयोग ने यह भी बताया कि कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम फिलहाल रोका गया है क्योंकि उनके दस्तावेज पूर्ण नहीं हैं। जैसे ही वे आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे या विभागीय निर्देश प्राप्त होंगे, उनके परिणाम को अपडेट किया जाएगा।







