JPSC office results:
रांची। रिजल्ट को लेकर एक बार फिर छात्र JPSC कार्यालय के बाहर हंगामा और प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन फूड सेफ्टी ऑफिसर और सीडीपीओ (CDPO) के रिजल्ट अभी तक जारी न होने के कारण हो रहा है।
रिजल्ट जारी करने की मांगः
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थी जोर देकर मांग कर रहे हैं कि फूड सेफ्टी ऑफिसर और CDPO रिजल्ट जल्द से जल्द जारी किए जाएं। इस मौके पर उन्होंने JPSC से जवाब मांगा कि रिजल्ट में देरी क्यों हो रही है।
आंदोलन तेज करने की चेतावनीः
अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि अगर रिजल्ट जल्द प्रकाशित नहीं हुआ, तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा।





