JPSC Nagpuri result: 4 साल बाद रांची यूनिवर्सिटी में बैकलॉग नियुक्ति प्रक्रिया पूरी

Satish Mehta
2 Min Read

JPSC Nagpuri result

रांची। रांची विश्वविद्यालय में नागपुरी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर लंबित बैकलॉग नियुक्ति प्रक्रिया आखिरकार चार साल बाद पूरी हो गई। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर नागपुरी विषय के बैकलॉग पदों का संशोधित परिणाम (Revised Result) जारी कर दिया है। इस परिणाम में एसटी वर्ग के अंतिम बचे पद पर चयन किया गया है।

नियुक्ति प्रक्रिया वर्ष 2021 में शुरू

नियुक्ति प्रक्रिया वर्ष 2021 में शुरू हुई थी। रांची विश्वविद्यालय में नागपुरी विषय के कुल सात पदों पर नियुक्ति की पहल की गई थी, जिनमें एससी के तीन और एसटी के चार पद शामिल थे। दिसंबर 2021 में आयोग ने एससी के सभी तीन पदों और एसटी के तीन पदों का परिणाम जारी कर दिया था, लेकिन एसटी वर्ग का एक पद लंबित रह गया था। इस पर मामला हाई कोर्ट में पहुंचा, जिसके बाद न्यायालय के निर्देश के मुताबिक आयोग ने लंबित परिणाम जारी किया।

जारी किए गए संशोधित परिणाम में एसटी वर्ग के अंतिम पद पर मनोज कच्छप (रोल नंबर 51817020) का चयन किया गया है। आयोग ने बताया कि इस चयन के साथ रांची विश्वविद्यालय में नागपुरी विषय के Assistant Professor recruitment की प्रक्रिया अब पूरी तरह संपन्न हो गई है। चार साल से लंबित यह मामला अब समाप्त होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों में संतोष है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए भी यह नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होना एक राहत की बात मानी जा रही है।

Share This Article