PhD in Law Jharkhand: झारखंडः अब सरकारी यूनिवर्सिटी से लॉ में पीएचडी का मौका, C.N. लॉ कॉलेज से शुरुआत

1 Min Read

PhD in Law Jharkhand

रांची। झारखंड में अब सरकारी यूनिवर्सिटी से भी लॉ में पीएचडी की सुविधा उपलब्ध होगी। रांची विश्वविद्यालय के छोटानागपुर लॉ कॉलेज से इसकी शुरूआत होने जा रही है। रांची विवि के कुलपति प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर रांची यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने की सशर्त अनुमति दी गई है।

यह स्वीकृति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के स्वायत्त कॉलेज रेगुलेशन-2023 के तहत दी गई है।

कॉलेज ने भेजा था प्रस्तावः

दरअसल कॉलेज को स्वायत्तता मिलने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पीएचडी कार्यक्रम का प्रस्ताव तैयार किया था। रांची विश्वविद्यालय से सहमति मिलने के बाद यहां पढ़ाई शुरू करने का फैसला लिया गया। रांची यूनिवर्सिटी की स्थापना के 65 साल बाद यहां कानून में शोध का रास्ता खुला है।

अगले सत्र से शुरू होगी पढ़ाईः

  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पढ़ाई शुरू होंगी।
  • कुल 38 से 40 सीटें होंगी।
  • नेट, जेआरएफ और यूजीसी पीएचडी क्वालिफाई जरूरी होगा।
  • प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर यूजीसी कोटा के अनुसार रिसर्च करा सकेंगे।
Share This Article