JET application date extended:
रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की है। आयोग ने इस वर्ष परीक्षा में 15 नए एलाइड विषय शामिल करने का निर्णय लिया है। यह कदम शैक्षणिक विविधता बढ़ाने और विभिन्न विषयों के स्नातकों को परीक्षा में भाग लेने का अवसर देने के उद्देश्य से उठाया गया है।नए एलाइड विषय पहले से मौजूद 43 कोर विषयों के साथ जोड़े गए हैं, जिससे अब और अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। JPSC के अनुसार, इन नए विषयों को जोड़ने से उम्मीदवारों की बढ़ती मांग और विषयगत समानता को ध्यान में रखा गया है।
आवेदन तिथि में विस्तार:
JPSC ने आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है। अब इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2025 रात 11:45 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में सुधार (Correction) की सुविधा 3 से 5 दिसंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
नए एलाइड विषयों की सूची:
• लाइफ साइंस (कोड 703): बायोटेक्नोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, बायोइंफॉर्मेटिक्स, बायोकैमिस्ट्री और बायोसाइंस।
• इतिहास (कोड 06): आर्कियोलॉजी (पुरातत्व)।
• लेबर एंड सोशल वेलफेयर (कोड 55): रूरल डेवलपमेंट।
• होम साइंस (कोड 12): क्लोदिंग एंड न्यूट्रिशन (CND) और टेक्सटाइल एंड फैशन डिजाइनिंग।
• फिजिकल साइंस (कोड 705): इलेक्ट्रॉनिक्स साइंस।
JPSC ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे नए विषयों और विस्तारित तिथियों को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करें। इससे अधिक छात्र JET 2024 में भाग लेकर अपने करियर की दिशा निर्धारित कर सकेंगे।
इसे भी पढ़ें









