JAC Certificate Correction 2026: झारखंड बोर्ड ने दिया अंतिम मौका, 30 जून 2026 तक कराएं सभी पुराने प्रमाण पत्रों में सुधार

Anjali Kumari
2 Min Read

JAC Certificate Correction 2026:

रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने विद्यार्थियों के लिए बड़ा अपडेट जारी करते हुए 2024 तक के सभी पुराने प्रमाण पत्रों में सुधार का अंतिम अवसर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रमाण पत्रों में किसी भी त्रुटि चाहे वह नाम हो, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम या अन्य विवरण सुधार के लिए आवेदन 30 जून 2026 तक ही स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन मान्य नहीं होगा। इस दायरे में पंजीयन रसीद, एडमिट कार्ड, मार्कशीट, माइग्रेशन, प्रोविजनल और मूल प्रमाण पत्र जैसे सभी दस्तावेज शामिल हैं। JAC ने सलाह दी है कि विद्यार्थी समय रहते आवेदन करें, क्योंकि अंतिम दिनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।

बोर्ड ने स्पष्ट किया:

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2025 और उसके बाद जारी प्रमाण पत्रों के लिए अधिकतम तीन वर्ष का सुधार समय दिया जाएगा। तीन साल पूरे होने के बाद किसी भी सुधार आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। परिषद का कहना है कि यह कदम प्रमाण पत्रों को समय पर अपडेट रखने और रिकॉर्ड की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

विद्यार्थी अपने स्कूल के माध्यम से या JAC की निर्धारित प्रक्रिया (ऑनलाइन/ऑफ़लाइन) के जरिए आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, स्कूल रिकॉर्ड, पुराना प्रमाण पत्र और आवश्यक शुल्क जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है। JAC ने विद्यार्थियों व अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द सुधार प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी भी देरी या तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Share This Article