UGC NET दिसंबर 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी, उम्मीदवार ऐसे कर सकते हैं चेक

3 Min Read

UGC NET 2025

नई दिल्ली, एजेंसियां। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर 2025 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी 14 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जारी कर दी है। इस कदम से लाखों उम्मीदवार अब अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं और संभावित अंक का अंदाजा लगा सकते हैं। लंबे समय से इस उत्तर कुंजी का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है।

31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक थी परीक्षा

यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 31 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 के बीच कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। इस बार 85 विषयों में परीक्षा हुई, जिसमें बड़ी संख्या में उम्मीदवार शामिल हुए। अब प्रोविजनल आंसर की के माध्यम से छात्र अपने प्रश्न पत्र और दिए गए उत्तरों का रिकॉर्ड देख सकते हैं। इससे उन्हें यह समझने में मदद मिलेगी कि उन्होंने कितने प्रश्न सही किए हैं और अनुमानित अंक कितने हो सकते हैं। यह प्रक्रिया विशेष रूप से उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण है, जो असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की तैयारी कर रहे हैं।

उत्तर कुंजी में कोई उत्तर गलत है तो क्या करें?

अगर उम्मीदवार को लगता है कि उत्तर कुंजी में कोई उत्तर गलत है, तो वे 14 जनवरी 2026 से 17 जनवरी 2026 रात 11:50 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये का शुल्क देना होगा, जो नॉन-रिफंडेबल है। फीस क्रेडिट/डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई से ऑनलाइन जमा की जा सकती है। बिना शुल्क भुगतान के कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

एनटीए द्वारा प्राप्त आपत्तियों की जांच विषय विशेषज्ञों की टीम करेगी। अगर किसी उत्तर में गलती पाई जाती है, तो संशोधन कर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर UGC NET दिसंबर 2025 का परिणाम घोषित किया जाएगा।

कैसे करें चेक

  • वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर लॉगिन करें।
  • प्रोविजनल आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रोल नंबर और जन्म तिथि से लॉगिन करें।
  • अपने उत्तर और संभावित अंक देखें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
Share This Article