GATE 2026
गुवाहाटी, एजेंसियां। IIT गुवाहाटी ने GATE 2026 का एग्जामिनेशन टाइमटेबल जारी कर दिया है। GATE की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर पूरा टाइमटेबल चेक कर सकते हैं। GATE 2026 के एग्जाम्स कंप्यूटर बेस्ड मोड में 7 फरवरी से शुरू होंगे।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
एग्जाम्स दो शिफ्ट में होंगे। पहली शिफ्ट 9.30 से 12.30 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

