EducationDSPMU PG Admission 2025: 33 विषयों में रिक्त सीटों पर चांसलर पोर्टल खुला, स्पेशल परीक्षा पास छात्र 20 नवंबर तक करें आवेदन

DSPMU PG Admission 2025: 33 विषयों में रिक्त सीटों पर चांसलर पोर्टल खुला, स्पेशल परीक्षा पास छात्र 20 नवंबर तक करें आवेदन

DSPMU PG Admission 2025:

रांची। रांची के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) ने स्नातक स्पेशल परीक्षा पास करने वाले छात्रों को बड़ी राहत देते हुए 33 PG विषयों की रिक्त सीटों पर एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल खोल दिया है। छात्र 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे उन विद्यार्थियों का साल बच जाएगा, जो लंबे समय से प्रवेश प्रक्रिया का इंतजार कर रहे थे। इस फैसले पर मुहर डीएसडब्ल्यू डॉ. सर्वोत्तम कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में लगी। बैठक में सोशल साइंस डीन डॉ. एसएम अब्बास, ह्यूमैनिटी डीन डॉ. एम. अयूब और विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष व कोर्स कोऑर्डिनेटर शामिल हुए। निर्णय लिया गया कि पीजी एडमिशन प्रक्रिया 27 नवंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार:

यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, 33 विषयों में अभी भी सीटें खाली हैं। छात्रों की बार-बार की मांग को देखते हुए स्पेशल परीक्षा पास-आउट अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं।

किन विषयों में सीटें नहीं बचीं?

पीजी के 7 विषय—अंग्रेजी, हिंदी, ELL, MBA, MCA और फिजिक्स में सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं। इसके अलावा उड़िया और फिल्म मेकिंग विषयों में फिलहाल पढ़ाई बंद है। भूगोल और माइक्रोबायोलॉजी में अपेक्षा से अधिक आवेदन आ चुके हैं, जिन पर चयन प्रक्रिया जारी है। यूनिवर्सिटी को उम्मीद है कि इस विशेष प्रक्रिया से स्पेशल परीक्षा पास छात्र समय पर PG में एडमिशन लेकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles