CSIR NET 2025: जून सत्र का कटऑफ जारी, देखें श्रेणीवार लिस्ट

1 Min Read

CSIR NET 2025:

नई दिल्ली,एजेंसियां। संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने जून 2025 सत्र के राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) का श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिया है। मानव संसाधन विकास समूह (HRDG) ने सभी विषयों और श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की सूची भी जारी की है।

इस बार कुछ विषयों में क्वालिफाइंग मार्क्स में वृद्धि की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को अपनी योग्यता की जांच के लिए पूरी सूची देखनी चाहिए। CSIR NET का परिणाम उन शोधार्थियों और शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण है, जो जूनियर रिसर्च फेलोशिप या असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है

CSIR NET 2025:

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी श्रेणी और विषय के अनुसार कटऑफ चेक करें और अगले चरण की तैयारी उसी के अनुसार करें। CSIR NET परीक्षा अनुसंधान और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें

CSIR UGC NET 2025: CSIR UGC NET 2025 परीक्षा एक दिन में, HTET से टकराव के कारण बदली डेट

Share This Article
Exit mobile version