CLAT 2026:
नई दिल्ली, एजेंसियां। कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा देश की 25 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) में स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कोर्स में प्रवेश के लिए होती है। हर साल लगभग 60 से 75 हजार छात्र यह परीक्षा देते हैं, जबकि सीटें करीब 5,790 ही होती हैं। इस परीक्षा के स्कोर से Coal India, Oil India और Indian Army (JAG) जैसी सरकारी नौकरियों में भी लाभ मिलता है।
प्रमुख Law Entrance Exams की जानकारी-
AILET 2026:
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली द्वारा आयोजित यह परीक्षा 14 दिसंबर 2025 को होगी। इसमें BA LLB (Hons.), LLM और PhD कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। NLU दिल्ली CLAT स्कोर नहीं मानता और अपनी अलग परीक्षा आयोजित करता है।
Symbiosis Law Admission Test (SLAT):
सिंबायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी की यह परीक्षा 20 और 28 दिसंबर 2025 को होगी। आवेदन 30 नवंबर तक चलेंगे। इसके माध्यम से SLS पुणे, नोएडा, हैदराबाद और नागपुर में BA और BBA LLB कोर्स में एडमिशन मिलता है।
NMIMS Law Aptitude Test (NLAT):
नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट की यह परीक्षा मार्च 2026 में होगी। मुंबई, इंदौर, हैदराबाद, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में स्थित कॉलेजों के लिए यह परीक्षा होती है। आवेदन दिसंबर में शुरू होंगे।
MH CET Law 2026:
महाराष्ट्र स्टेट CET सेल द्वारा आयोजित यह परीक्षा अप्रैल 2026 में होगी। इसके जरिए GLC मुंबई और ILS पुणे जैसे सरकारी कॉलेजों में एडमिशन मिलता है।
CUET Law 2026:
इस परीक्षा के जरिए BHU, DU समेत कई सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में लॉ कोर्स में प्रवेश लिया जा सकता है। आवेदन मार्च 2026 में और परीक्षा मई 2026 में होगी।कुल मिलाकर, CLAT 2026 के साथ अन्य लॉ परीक्षाएं छात्रों को उनकी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार विविध अवसर प्रदान करेंगी।








