SSC Exam Update: सीजीएल टियर-2, एमटीएस और कांस्टेबल जीडी की परीक्षा तिथियों में बदलाव

1 Min Read

SSC Exam Update

नई दिल्ली, एजेंसियां। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सीजीएल टियर-2 परीक्षा के कार्यक्रम में संशोधन किया है। इसके अलावा एसएससी ने एमटीएस और कांस्टेबल जीडी भर्ती परीक्षाओं की तिथियां भी जारी कर दी हैं। सभी नोटिस आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध हैं।

SSC एमटीएस 2025 परीक्षा 4 फरवरी से

एसएससी एमटीएस 2025 परीक्षा 4 फरवरी, 2026 से आयोजित की जाएगी। इसके लिए सेल्फ स्लॉटिंग सुविधा 15 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। वहीं, एसएससी कांस्टेबल जीडी 2026 परीक्षा 23 फरवरी, 2026 से आयोजित होगी। कांस्टेबल (जीडी) भर्ती केंद्रीय सशस्त्र बलों, एसएसएफ और असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) के पदों के लिए है।

सीजीएल टियर-2 परीक्षा अब 18 और 19 जनवरी, 2026 को आयोजित होगी। 18 जनवरी को स्किल टेस्ट (DEST) लिया जाएगा, जो पेपर-1 का सेक्शन-4 है। 19 जनवरी को लिखित परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें गणितीय योग्यता, तार्किक क्षमता, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन, जनरल अवेयरनेस, कंप्यूटर नॉलेज और सांख्यिकी शामिल हैं। पहले जारी कार्यक्रम में लिखित परीक्षा पहले दिन और स्किल टेस्ट दूसरे दिन होना तय था, जिसे अब बदलकर स्किल टेस्ट पहले दिन किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस और पूरी जानकारी SSC की वेबसाइट ssc.gov.in पर देखी जा सकती है।

Share This Article