CBSE Announces
रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की 2026 बोर्ड परीक्षाओं के लिए नए सख्त निर्देश जारी किए हैं। ये निर्देश खास तौर पर विज्ञान और सामाजिक विज्ञान की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए हैं। बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी 2026 से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित होगी।
CBSE के अनुसार
CBSE ने स्पष्ट कहा है कि प्रश्नपत्र में जिस सेक्शन में उत्तर लिखने के लिए कहा गया है, छात्र को उसी सेक्शन में ही उत्तर लिखना होगा। अगर कोई छात्र तय सेक्शन के बाहर जवाब लिखता है, तो भले ही उत्तर सही हो, उसे अंक नहीं दिए जाएंगे।
बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि वे छात्रों को नए नियमों से परिचित कराने के लिए कक्षा में अभ्यास करवाएं और प्री-बोर्ड परीक्षा इसी पैटर्न पर आयोजित करें। साथ ही CBSE ने यह भी साफ कर दिया है कि कॉपी के सत्यापन या पुनर्मूल्यांकन (re-checking, re-evaluation) में किसी तरह का सुधार नहीं किया जाएगा। यानी गलत जगह लिखा उत्तर बाद में सुधार योग्य नहीं रहेगा। यह निर्देश यह सुनिश्चित करने के लिए जारी किए गए हैं कि छात्र परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र की संरचना को सही तरीके से समझें और निर्धारित फॉर्मेट का पालन करें।






