EducationCBSE Practical exams: CBSE ने प्रैक्टिकल्स परीक्षाओं में बढ़ाई पारदर्शिता, अब हर गलती पर स्कूल को देना होगा जवाब

CBSE Practical exams: CBSE ने प्रैक्टिकल्स परीक्षाओं में बढ़ाई पारदर्शिता, अब हर गलती पर स्कूल को देना होगा जवाब

CBSE Practical exams:

नई दिल्ली, एजेंसियां। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं के संचालन और मार्क्स अपलोडिंग प्रक्रिया को लेकर सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 और 12 के प्रैक्टिकल एग्जाम 1 जनवरी से 14 फरवरी के बीच अनिवार्य रूप से संपन्न कर लिए जाने चाहिए। इसके साथ ही स्कूलों को सभी प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

मार्क्स अपलोडिंग में जीरो टॉलरेंस, गलती पर स्कूल की जवाबदेही


CBSE ने कहा है कि प्रैक्टिकल मार्क्स अपलोडिंग में किसी भी प्रकार की त्रुटि चाहे वह गलत रोल नंबर हो, गलत विषय कोड हो या डिजिट एंट्री की गलती की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल की होगी। एक बार मार्क्स ऑनलाइन पोर्टल पर फाइनल रूप से अपलोड हो जाने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा।


बोर्ड ने यह भी याद दिलाया कि पूर्व वर्षों में इसी तरह की छोटी गलतियों से परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हुई थी, इसलिए अब प्रत्येक स्कूल को डेटा अपलोड करने से पहले दो-स्तरीय सत्यापन प्रक्रिया अपनाना अनिवार्य होगा।

स्कूलों को हर प्रैक्टिकल के फोटो और रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश


नई गाइडलाइन के तहत CBSE ने सभी स्कूलों से कहा है कि प्रत्येक प्रैक्टिकल परीक्षा से जुड़े फोटो, उपस्थिति रजिस्टर और आवश्यक दस्तावेज संरक्षित रखें। बोर्ड किसी भी समय इन दस्तावेजों की जांच कर सकता है।
इसके साथ ही स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि प्रयोगशाला संसाधन, उपकरण और मशीनरी पहले से तैयार रखें ताकि परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकें।

नई गाइडलाइन में क्या है खास?


CBSE द्वारा जारी दिशानिर्देशों में निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया गया है—
• विषयवार मार्क्स वितरण
• इंटरनल असेसमेंट के नियम
• प्रैक्टिकल परीक्षा की संरचना और वेटेज
• बाहरी परीक्षकों की भूमिका
• सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का प्रावधान
हर प्रैक्टिकल के बाद वेरिफिकेशन प्रोटोकॉल के साथ ही मार्क्स अपलोडिंग की जाएगी।

पारदर्शिता और अनुशासन पर CBSE का जोर:

CBSE ने कहा है कि सभी शिक्षक और बाहरी परीक्षक नई गाइडलाइंस से अवगत हों। उद्देश्य है प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुशासन, पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करना, ताकि छात्रों को किसी भी तरह की मार्किंग त्रुटि से नुकसान न उठाना पड़े।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Railway Recruitment 2026: आरआरबी ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर

Railway Recruitment 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)...

NRHM Scam Dhanbad: 9.39 करोड़ की अवैध निकासी मामले में प्रमोद सिंह से ACB करेगी सवाल-जवाब

NRHM Scam Dhanbad रांची। झारखंड के धनबाद जिले से जुड़े 9.39 करोड़ रुपये के एनआरएचएम (NRHM) घोटाले में गिरफ्तार आरोपी प्रमोद सिंह से अब एंटी...

14 साल में 20 लाख से ज्यादा भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता, बीते 5 साल में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Citizenship loss India नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल विदेश में बसने वाले भारतीयों की संख्या लगातार बढ़ रही है। संसद में पेश आंकड़ों के अनुसार,...

Pawan Kalyan: पवन कल्याण की याचिका पर बड़ा आदेश, हाई कोर्ट मेटा-गूगल-X को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश

Pawan Kalyan: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा (फेसबुक-इंस्टाग्राम), गूगल (यूट्यूब) और X (पूर्व में ट्विटर) को आंध्र प्रदेश...

Kerala civic polls: थरूर के गढ़ तिरुवनंतपुरम में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, कांग्रेस को झटका

Kerala civic polls तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल में स्थानीय निकाय चुनावों की मतगणना के बीच राजधानी तिरुवनंतपुरम सबसे अधिक चर्चा में है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...

CBSE ने 10वीं के एग्जाम पैटर्न में किया बड़ा बदलाव, 2026 बोर्ड परीक्षा से लागू होंगे नए नियम

CBSE board exam 2026 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा पैटर्न में अहम...

Airtel Vs Jio: 5G रिचार्ज में कौन है आगे? कीमत, स्पीड और नेटवर्क परफॉर्मेंस की पूरी तुलना

Airtel Vs Jio नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत में 5G नेटवर्क के तेजी से विस्तार के साथ ही Airtel और Jio के बीच प्रतिस्पर्धा अब रिचार्ज...

Virat kohli: एनिवर्सरी सेलिब्रेशन के बाद ट्रैवल मोड में विराट-अनुष्का

Virat kohli: मुंबई, एजेंसियां। हाल ही में अपनी शादी की 8वीं सालगिरह मनाने के बाद क्रिकेट स्टार विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles