EducationCBSE new rules 2025: अब कक्षा 6 से 8 तक स्किल एजुकेशन अनिवार्य

CBSE new rules 2025: अब कक्षा 6 से 8 तक स्किल एजुकेशन अनिवार्य

CBSE new rules 2025:

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 6 से 8वीं तक के सभी छात्रों के लिए स्किल एजुकेशन अनिवार्य कर दिया है। इसका मुख्य उद्देश्य है पारंपरिक विषयों के साथ-साथ बच्चों को व्यवहारिक और जीवन कौशल आधारित ज्ञान देना, ताकि वे वास्तविक दुनिया की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार हो सकें।

नई व्यवस्था के तहत:

नई व्यवस्था के तहत CBSE स्कूलों में छात्रों को पौधों की देखभाल, पालतू जानवरों की देखभाल, घरेलू मरम्मत कार्य, बेसिक इंजीनियरिंग टास्क, मॉडल बनाना, और रोजमर्रा के जीवन से जुड़े कौशल सिखाए जाएंगे। ये सभी कौशल छात्रों को ज्ञान के साथ-साथ हाथ से काम करने का अनुभव देंगे।स्किल एजुकेशन के लिए NCERT ने विशेष “स्किल बोध सीरीज” नामक किताबें तैयार की हैं, जो प्रिंट और डिजिटल दोनों प्रारूपों में उपलब्ध होंगी। शिक्षक भी इस नई शिक्षा प्रणाली के लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे, ताकि वे छात्रों को स्किल-बेस्ड सीखने में प्रभावी मार्गदर्शन दे सकें।

सीबीएसई ने एक स्पष्ट टाइमटेबल भी जारी किया:

सीबीएसई ने इसे समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए एक स्पष्ट टाइमटेबल भी जारी किया है। कक्षा 6 से 8 तक प्रत्येक सप्ताह लगातार दो पीरियड सिर्फ स्किल एजुकेशन के लिए निर्धारित किए जाएंगे। तीन वर्षों में छात्रों को कुल नौ प्रोजेक्ट पूरे करने होंगे, जिनमें लगभग 270 घंटे का प्रैक्टिकल कार्य शामिल होगा। साल में एक बार “स्किल मेला” भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें छात्र अपने प्रोजेक्ट और सीख का प्रदर्शन करेंगे।मूल्यांकन में भी बदलाव किए गए हैं। स्किल एजुकेशन का मूल्यांकन लिखित परीक्षा (10%), पोर्टफोलियो (10%), प्रेजेंटेशन/वाइवा (30%), एक्टिविटी बुक (30%) और शिक्षक अवलोकन (20%) के आधार पर किया जाएगा। इस नई पहल से छात्रों में न केवल आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास और नवाचार क्षमता भी विकसित होगी।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles