Akanksha Exam 2026: आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 16 जनवरी तक करें ऑनलाइन अप्लाई

2 Min Read

Akanksha Exam 2026

रांची। झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने आकांक्षा परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह परीक्षा इंजीनियरिंग, मेडिकल और CLAT की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 30 दिसंबर से 16 जनवरी 2026 तक जैक की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जैक के अनुसार

जैक द्वारा जारी जानकारी के अनुसार आकांक्षा परीक्षा पूरी तरह बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित होगी और उत्तर ओएमआर शीट पर देने होंगे। प्रत्येक विषय से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे और हर विषय के लिए 40 अंक निर्धारित किए गए हैं। इंजीनियरिंग आकांक्षा परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT) शामिल होगी। मेडिकल आकांक्षा परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीवविज्ञान और MAT से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं CLAT आकांक्षा परीक्षा में अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, सामान्य अध्ययन और MAT शामिल रहेगा। सभी विषयों का पूर्णांक समान रूप से 40-40 अंक होगा।

परिषद ने बताया

परिषद ने बताया है कि परीक्षा की तिथि और प्रवेश पत्र जारी करने की जानकारी बाद में प्रकाशित की जाएगी। आकांक्षा परीक्षा का उद्देश्य राज्य के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर तैयारी का अवसर देना है।

Share This Article