Wednesday, September 17, 2025

खाएं ये फल जिससे वजन कम होने के साथ-साथ मेटाबॉल्जिम को भी ठीक रखेगा

- Advertisement -

नई दिल्ली,एजेंसियां: आजकल की खराब जीवनशैली के कारण अधिकतर लोगों का वजन तेजी से बढ़ रहा है। जिसके कारण ही लोग पेट और कमर की चर्बी से परेशान हो रहें हैं।

ऐसी स्थिति में ज्यादातर लोग अपना वजन कम करने के लिए खूब एक्सरसाइज करते हैं या फिर अपने खानपान में प्रोटीन और वसायुक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करते हैं।

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और उसे कम करने की सोच रहे हैं, तो फलों का सेवन जरूर कीजिए।

फल न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आवश्यक पोषक तत्वों और फाइबर से भी भरपूर होते हैं। ये आपको अतिरिक्त वजन कम करने में काफी मदद करते हैं।

तो चलिए जानिए हैं कुछ ऐसे ही फलों के बारे में, जो वजन को नियंत्रित रखने या कम करने में मदद कर सकते हैं।

सेब

हर दिन सेब का सेवन करने से वजन कम होता है और आपको मोटापे से भी दूर रखता है।

सेब में कैलोरी कम और फाइबर अधिक होता है, जो इसे वजन कम करने के लिए एक उत्कृष्ट स्नैक का ऑप्शन है।

उच्च फाइबर सामग्री आपको लंबे समय तक तृप्त रहने में मदद करती है, जिससे अधिक खाने की संभावना कम हो जाती है।

सेब एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और आपको स्वस्थ रखते हैं।

संतरा

संतरे न केवल ताजगी का अहसास दिलाते हैं, बल्कि वजन कम करने में भी काफी फायदेमंद होते हैं।

विटामिन सी और फाइबर से भरपूर संतरे पाचन में सहायता करते हैं। संतरे में घुलनशील फाइबर डाइजेशन को स्लो कर देता है, जिससे आप लंबे समय तक संतुष्ट महसूस करते हैं।

इसके अलावा संतरे में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए यह वजन कम करने में कारगर है।

केला

केला एक ऐसा फल है, जो सभी जगहों पर आसानी से मिल जाता है. पौष्टिक से भरपूर यह फल वजन कम करने में सहायता कर सकता है।

केले में पोटेशियम प्रचुर मात्रा में होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और ब्लोटिंग को कम करने में मदद करता है। केले प्रतिरोधी स्टार्च का भी एक अच्छा स्रोत हैं।

यह एक प्रकार का फाइबर है, जो पेट को भरा-भरा रहने और कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद करता है।

केले खाने से तुरंत ऊर्जा मिलती है सुबह के नाश्ते में दलिया के साथ या दोपहर में भोजन के साथ केले खा सकते हैं।

यह भूख से राहत दिलाने के साथ-साथ वजन कम करने में भी काफी मदद कर सकता है।

तरबूज

तरबूज में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे यह उन लोगों के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है, जो अपना अतिरिक्त वजन कम करना चाहते हैं।

तरबूज में मौजूद उच्च पानी की मात्रा आपको हाइड्रेटेड और भरा हुआ रखने में मदद करती है, जिससे अधिक खाने की संभावना कम हो जाती है।

इसके अलावा, तरबूज विटामिन ए और सी के साथ-साथ एंटीऑक्सिडेंट से भी भरपूर होता है, जो संपूर्ण रूप से सेहतमंद बने रहने में सहायता करता है।

अनार

एंटीऑक्सिडेंट और फाइबर से भरपूर अनार न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन कम करने में भी कारगर है।

अनार पाचन में सहायता करता है और तृप्ति की भावना को बढ़ावा देता है। अनार में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री मल त्याग को नियंत्रित करने और कब्ज से निजात दिलाने में मदद करती है।

साथ ही ये वजन कम करने में भी सहायता कर सकती है। अनार में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है।

यह दोपहर के नाश्ते का अच्छा ऑप्शन है। दोपहर के नाश्ते के रूप में एक कटोरी ताजे अनार के दानों जरूर खाएं।

पपीता

पपीता एक उष्णकटिबंधीय फल है, जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन कम करने में भी फायदेमंद है।

विटामिन, मिनरल्स और एंजाइमों से भरपूर पपीता पाचन में सहायता करता है और हेल्थी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

पपीते में पाया जाने वाला एंजाइम पपेन प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और पाचन में सहायता करता है, सूजन को रोकता है।

इसके अलावा पपीते में कैलोरी कम और पानी की मात्रा अधिक होती है, जो वजन कम करता है। दोपहर के नाश्ते के रूप में एक कटोरी ताजे पपीते के टुकड़े जरूर खायें।

नींबू

नींबू न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि वजन घटाने में यह काफी मदद करता है।

विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर, नींबू पाचन में सहायता करता है और हेल्थी मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है।

नींबू में पाया जाने वाला साइट्रिक एसिड गैस्ट्रिक जूस को उत्तेजित करने, पाचन में सहायता करने और सूजन को रोकने में सहायता करता है।

अपने मेटाबॉलिज्म को तेज करने और वजन कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से जरूर करें।

इसे भी पढ़ें

मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला के साथ यौन संबंध बलात्कार के बराबर: कोर्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Health Tips: बार-बार फटते होंठ? जानें कौन सा विटामिन है जिम्मेदार और इसे कैसे करें पूरा

Health Tips: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्दियों में होंठ फटना (chapped lips) एक आम समस्या है, लेकिन अगर यह साल भर बनी रहती है तो यह...

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...

Agra Trip: ताजमहल के अलावा आगरा के पास एक्सप्लोर करें ये 5 शानदार जगहें

Agra Trip: नई दिल्ली, एजेंसियां। ताजमहल देखने के लिए आगरा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहले ही आगरा...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...

Today horoscope: आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025, बुधवार

Today horoscope: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories