नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली NCR में भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार की रात धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश हुई।
इस दौरान पेड़ गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई। तेज आंधी से कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है।
तूफान के कारण अलग-अलग हादसों में कुल 23 लोग घायल हुए हैं। हवा की रफ्तार 50 से 70 किमी प्रति घंटा के बीच दर्ज की गई।
खराब मौसम के कारण 9 फ्लाइट्स को जयपुर डायवर्ट किया गया है। सड़कों पर पेड़ गिरने से दिल्ली और आसपास के इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है।
दिल्ली पुलिस को पेड़ गिरने से संबंधित 152 काल, इमारतों को नुकसान पहुंचने से जुड़े 55 और पावर कट से जुड़े 202 कॉल आये।
आंधी और बारिश के बाद दिल्ली NCR में बढ़ते तापमान से लोगों को राहत मिली है। शनिवार सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है।
कुछ जगहों पर रुक-रुककर हल्की बूंदाबांदी भी जारी है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
इसे भी पढ़ें