रांची : झामुमो प्रवक्ता डॉ तनुज खत्री ने बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी के उलिहातु में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के परपोते सुखराम मुंडा से मुलाकात की।
इस मौके पर डॉ तनुज खत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासियत और झारखंड के लिए लड़े। उन्होंने कभी भी अंग्रेजी हुकूमत के आगे घुटने नहीं टेके।
केवल 25 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपना बलिदान दे दिया। इस तरह अपने कार्यों से झारखंड तथा देश के इतिहास में वे अमर हो गये। इस मुलाकात के दौरान उनके साथ अनिल अमिताभ पन्ना और डॉ० विजय सिंह गागराई मौजूद रहे।