रांची। इंडियन सोसायटी ऑफ गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रांची में हुई। जिसमें सोसयटी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
नई कमेटी का चयन भी किया गया। सर्वसम्मति से रिम्स के डॉ. मनोहर लाल प्रसाद को इंडियन सोसायटी ऑफ बिहार-झारखंड चैप्टर का प्रेसिडेंट चुना गया।
डॉ. आशीष कुमार झा को प्रेसिडेंट इलेक्ट, डॉ. विजय शंकर को वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. संजीव कुमार झा को सेक्रेटरी, डॉ. रवि कांत व डॉ. रवीश को ज्वाइंट सेक्रेटरी और डॉ. सौरभ जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा गर्वनिंग काउंसिल के सदस्य के रूप में डॉ. संजीव ठाकुर, डॉ. जयंत घोष, डॉ. शैलेश कुमार सिंह, डॉ. तेज नारायण, डॉ. दीपक कुमार सिंह और डॉ. प्रणव मंडल को मनोनीत किया गया।
इसे भी पढ़ें
JSSC CGL Paper Leak के सबूत जमा करने का आखिरी मौका, आज आयोग सुनाएगा फैसला