अब रांची में चुकाने होंगे 1160.50 रुपये
रांची। एक मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ गये हैं। इससे पहले 6 जुलाई 2022 को दामों में बदलाव किया गया था। तब भी कीमतें 50 रुपए बढ़ायी गई थी। अब तक रांची में घरेलू सलेंडर 1110 में मिलता था। लेकिन अब 1160.50 में मिलेगा।
कॅामर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
वहीं, 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये बढ़ाये गये हैं। इस साल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। 1 जनवरी को कीमतों में 25 रुपये बढ़े थे।
बीते एक साल में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम पांच बार बढ़े हैं। इससे पहले 22 मार्च 2022 को 50 रुपये, फिर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 7 मई को 2022 को 50 रुपये बढ़ाये। उसी महीने 19 मई को फिर से दामों में 2.50 रुपये बढ़े। 6 जुलाई 2022 को भी सिलेंडर की कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई। अब एक बार फिर दाम 50 रुपए बढ़ाये गये हैं। यानी बीते एक साल में कीमत 203.50 रुपये बढ़ चुकी है।