रांची : टीम इंडिया के कैप्टन कूल रहे महेंद्र सिंह धौनी की लोकप्रियता जगजाहिर है। उनकी वीडियो और फोटोज को लाखों दर्शकों का प्यार मिलता है। पर बात यदि धौनी की बेटी जीवा धौनी की करें तो सोशल मीडिया पर जीवा का स्टारडम भी जबर्दस्त है।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जीवा के 24 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। यही नहीं इस इंस्टाग्राम एकाउंट पर जो वीडियो और फोटोज डाली जाती है उसमें भी लाखों की संख्या में व्यू और लाइक मिलते हैं।
जीवा की क्रिसमस के मौके पर पिता और अन्य लोगों के साथ डाली गयी फोटो को छह लाख एक हजार लोगों ने लाइक किया है तो जीवा की गंगा आरती की वीडियो को सात लाख 48 हजार लोगों का लाइक्स मिला है। कमोबेश जीवा के अन्य वीडियोज को भी बड़ी संख्या में लाइक्स मिले हैं।
अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर वह 250 से ज्यादा पोस्ट कर चुकी है। बाकी फोटोज के साथ वह अपने पैट डॉग्स की भी तस्वीरें शेयर करती है। जीवा का यह एकाउंट उनकी मां साक्षी और पिता महेंद्र सिंह धौनी संभालते हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को दिल्ली के एक अस्पताल में हुआ था। फिलहाल वह अपने माता-पिता के साथ सिमलिया स्थित फार्म हाउस में रहती है।जीवा
ओरियो बिस्कुट के एड में नजर आ चुकी है जीवा
अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए जीवा विज्ञापनों के जरिये कमाई करना शुरू कर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1070 करोड़ के मालिक हैं। वे सालाना 50 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं। वहीं ओरियो बिस्कुट के एड जिसमें जीवा अपने पिता के साथ नजर आयी है उसमें भी करोड़ों रुपये की कमाई हुई है। इस तरह छोटी उम्र से ही जीवा कमाने लगी है।
जीवा की स्कूलिंग रांची से ही हो रही है। वह रांची के टॉरियन वर्ल्ड स्कूल में पढ़ती है। स्कूल की वेबसाइट पर अपलोड की गई टॉरियन वर्ल्ड स्कूल की फीस संरचना के अनुसार, एक डे स्कॉलर (ग्रेड 2 से 8 तक) को सालाना 2,75,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
ज़ीवा टॉरियन वर्ल्ड स्कूल रांची और इसके आसपास के क्षेत्रों में सबसे प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूलों में से एक के रूप में जाना जाता है। इसे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र अमित बाजला ने वर्ष 2008 में स्थापित किया था।
इसे भी पढ़ें – विकास और विरासत की साझा ताकत 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएगी: नरेंद्र मोदी
इसे भी पढ़ें– मोदी सरकार के 10 वर्षों में प्रत्यक्ष कर संग्रह तीन गुना होकर 19 लाख करोड़ से अधिक होने की संभावना
इसे भी पढ़ें– नीतीश कुमार फिर बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष