जाने राशि के अनुसार क्या खरीदना शुभ
रांची। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 29 अक्टूबर यानी मंगलवार को धनतेरस मनाया जाएगा। इसे धन त्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। 29 अक्टूबर को बुध के गोचर से धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग बनेगा, जिसे बहुत ही शुभ माना जा रहा है।
मंगलवार को सुबह से देर रात तक खरीदारी का मुहूर्त है। इस दिन सोना, चांदी, वाहन, जमीन, घर इलेक्ट्रॉनिक्स आदि खरीदना सुख और समृद्धि का कारक माना गया है।
यह कहते हुए पंडित प्रणव मिश्रा ने कहा कि अथर्ववेद में बताया गया है कि धन्वन्तरि भगवान विष्णु के तेरहवें अवतार हैं।
ऋषिकेश पंचांग के अनुसार धनतेरस के दिन अभिजीत मुहूर्त दिन के 11.42 बजे से 12.27 बजे तक है। विजय मुहूर्त दोपहर 1.56 से 2.41 तक है। कुंभ लग्न दोपहर 1.29 बजे से 3 बजे तक है।
वहीं, वृष लग्न शाम 6.07 बजे से 8.04 बजे तक है। दोपहर से प्रदोष काल 12.36 बजे से शाम 5.33 बजे तक में वाहन जैसे चलायमान सामग्री लेने का शुभ मुहूर्त है।
राशि के अनुसार करें खरीदारीः
मेष : सोने व पीतल के बर्तन के साथ मिट्टी का दीपक व लड्डू लेना शुभ है।
वृषभ : चांदी, हीरा और बर्तन खरीदने चाहिए।
मिथुन : आभूषण, प्रॉपर्टी, फर्नीचर का सामान खरीदना चाहिए।
कर्क : चांदी का सामान व सफेद वस्तु खरीदना चाहिए।
सिंह : जमीन, फ्लैट, सोना-चांदी, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री खरीदना शुभ रहेगा।
कन्या: कांसे से निर्मित बर्तन, हाथी-दांत से बनी वस्तुएं आदि।
तुला: शृंगार और साज सज्जा की वस्तुएं खरीदना शुभ।
वृश्चिक राशि: आभूषण, मिट्टी-तांबे के बर्तन, लोहे की बनी वस्तुएं खरीदना शुभ।
धनु : झाड़ू, चांदी, पीतल से निर्मित लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति खरीदनी चाहिए।
मकर : चांदी के सिक्के सिक्के, झाड़ू, बर्तन और गोमती चक्र खरीदना चाहिए।
कुंभ : धनतेरस में चांदी और स्टील से निर्मित बर्तन लेने चहिए।
मीन : धनतेरस चांदी के बर्तन और सिक्के, तांबे के बर्तन और झाड़ू लेना चहिए।
इसे भी पढ़ें