रांची : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाकुड़ के झामुमो नेता देवीधन टुडू ने भाजपा में घर वापसी की।
देवीधन टुडू पूर्व में दो बार महेशपुर विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके है। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे है।
भाजपा पाकुड़ जिला के जिला अध्यक्ष का कमान भी संभाल चुके है।
वे झामुमो जिला कमिटी के सदस्य थे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने उन्हें माला और पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोगों का मोह झारखंड मुक्ति मोर्चा से भंग होता जा रहा है।
श्री मरांडी ने कहा कि आदिवासी और झारखंड हित की बात करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा में सिर्फ एक परिवार का हित होता है, किसी दूसरे आदिवासी व्यक्ति का नही।
झामुमों में पिता, मां, भाई और भाभी ही एक पार्टी है।
कार्यक्रम में देवीधन टुडू ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा में घुटन सी हो रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से प्रभावित होकर पुनः भाजपा में शामिल हुआ हूं।
भाजपा में शामिल होकर सुकून से महसूस कर रहा हूं।
मिलन समारोह में झामुमो पाकुड़िया प्रखंड समिति सदस्य लखीराम सोरेन, पाकुड़ मांझी परगना लहान्ति वैशी, अध्यक्ष निर्मल टुडू, झामुमो के प्रखंड समिति सदस्य आशीष हांसदा, झामुमो के पाकुड़िया प्रखण्ड सदस्य सनातन देहरी सहित कई लोग भाजपा में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, शिवपूजन पाठक, अशोक बड़ाईक, लक्षमन टुडू, एसटी मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर उरांव सहित कई उपस्थित थ
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने सरकार की ‘विफलताओं’ को बताने के लिए जारी किया ‘ब्लैक पेपर’