रांची। झारखंड में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला है। 4 जुलाई को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हेमंत सोरेन ने सदन में विश्वास मत हासिल कर लिया।
अब आज ही कैबिनेट का विस्तार भी होगा। मंत्रिमंडल में 3 नये चेहरे नजर आयेंगे। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह, इरफान अंसारी और झामुमो विधायक वैद्यनाथ राम मंत्रिपद की शपथ लेंगे।
दीपिका पांडेय सिंह, कृषि, पशुपालन और सहकारिता मंत्री बादल पत्रलेख की जगह लेंगी।
इरफान अंसारी, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम की जगह मंत्रिपद की शपथ लेंगे। वहीं, वैद्यनाथ राम 12वें मंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
इसे भी पढ़ें