नई दिल्ली, एजेंसियां। सोने-चांदी के दाम में आज यानी 27 जनवरी को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 300 रुपए गिरकर 80,048 रुपए हो गया है। इससे पहले सोना 80,348 रुपए पर था। वहीं 24 जनवरी को सोने ने 80,430 रुपए प्रति दस ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।
चांदी भी गिराः
चांदी की कीमत में भी आज गिरावट है। ये 1,355 रुपए गिरकर 89,856 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 91,211 रुपए पर थी। चांदी ने 23 अक्टूबर 2024 को अपना ऑल टाइम हाई बनाया था, तब ये 99,151 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।
इसे भी पढ़ें
सोने में उछाल. 10 ग्राम की कीमत ₹80,430, 24 दिन में ₹4,268 महंगा हुआ