पलामू, एजेंसियां। पलामू में कुल्हाड़ी मारकर अपनी ही बेटी की हत्या करने का आरोपी पिता 6 साथियों के साथ पकड़ा गया है।
इसके साथ ही पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गयी कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया है। पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेस कर यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या में शामिल सभी 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि पुलिस को 8 मार्च को सूचना मिली थी कि एक लड़की का शव चैनपुर के सलतुआ में नदी के पास फेंका हुआ है।
दो दिनों की पड़ताल के बाद पुलिस ने लड़की पहचान पम्मी कुमारी के रूप में की थी।
एसपी ने बताया कि बेटी की हत्या कर शव छिपाने के आरोप में उसके पिता मथुरा सिंह, भाई जितेंद्र सिंह समेत संजय सिंह, हरेंद्र सिंह, बिगु सिंह, रामचंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
हत्या में प्रयोग की गयी कुल्हाड़ी के साथ अन्य सामान बरामद किये गये हैं। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी पिता मथुरा सिंह गांजा औऱ शराब पीने का आदी है। इसे लेकर 15 साल की उसकी बेटी पम्मी कुमारी विरोध करती थी, जिससे पिता-पुत्री में विवाद होता था।
पम्मी पिता को शराब पीने से रोकती थी। इससे मथुरा सिंह का उसके साथ कई बार झगड़ा हो चुका था।
एक दिन विवाद बढ़ने पर मथुरा सिंह ने नशे की हालत में बेटी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और उसके शव को छिपाने के बाद फरार हो गया। इस दौरान उसकी मदद सभी गिरफ्तार लोगों ने की।
इसे भी पढ़ें
राज्यसभा चुनाव: दो सीटों के लिए दो ही नामांकन, प्रदीप वर्मा और सरफराज की जीत तय, घोषणा कभी भी